back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने मिशन परिवार विकास पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

रथ गांव-गांव घूम कर लोगों को परिवार नियोजन के उपायों की देगा जानकारी  
राजनांदगांव 02 मार्च 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से मिशन परिवार विकास पकवाड़ा अंतर्गत चलाए जा रहे रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को परिवार नियोजन करने  के स्थाई और अस्थाई उपाय की जानकारी देगा। इसके अंतर्गत 1 मार्च से 7 मार्च तक दंपत्ति संपर्क पकवाड़ा और 8 मार्च से 15 मार्च तक सेवा प्रदाय कार्यक्रम संचालित किया  जायेगा।

Advertisements

लोगों को परिवार नियोजन के फायदे और उपाय की जानकारी देगा। उल्लेखनीय है कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत पुरूष नसबंदी के लिए 3 हजार रूपए, महिला नसबंदी के लिए 2 हजार रूपए, प्रसव पश्चात महिला नसबंदी के लिए 3 हजार रूपए, पीसीआई वीसीडी कार्यक्रम अंतर्गत 300 रूपए व अंतरा इंजेक्शन के लिए 110 रूपए प्रदाय किया  जाता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page