
लोकसभा निर्वाचन 2024
Advertisements

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने जिले के सभी मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान तिथि शुक्रवार 26 अप्रैल 2024 को मतदान केन्द्र पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी मतदाता मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना सहयोग दें। मतदान करना अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है।Advertisements










































