back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संचालित बालिका गृह स्नेह सेवा सर्वोदय संस्थान का किया निरीक्षण…

बालिकाओं को निरंतर पढ़ाई जारी रखने के लिए किया प्रेरित

Advertisements

राजनांदगांव 30 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संचालित बालिका गृह स्नेह सेवा सर्वोदय संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी बालिकाओं से चर्चा की। उन्होंने बालिकाओं के द्वारा तैयार आर्ट एवं क्राफ्ट के तहत तैयार सामग्री की प्रशंसा की।

बालिकाओं को निरंतर पढ़ाई जारी रखने तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने व अपने लक्ष्य को हासिल करने हेतु सुझाव दिए। गृह के अमले को किशोर न्याय अधिनियम तथा शासन के निर्देशों का पालन करते हुए बालिकाओं की देखरेख करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर सभी बालिकाओं को दीपावली की बधाई देते हुए मिठाई का वितरण किया गया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गुरप्रीत कौर एवं बालिका गृह की अधीक्षक प्रोमिता तरफदार तथा गृह के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page