back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बैंक में राशि आहरण करने आए किसानों से की बात…

राजनांदगांव 03 नवम्बर 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को प्राप्त राशि आहरण के लिए बैंकों में व्यवस्था की जानकारी लेने किसानों से चर्चा की। उन्होंने राजनांदगांव और खैरागढ़ विकासखंड के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में किसानों से योजना के तहत मिलने वाली राशि एवं आहरण के व्यवस्था की जानकारी ली।

Advertisements

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दीपावली के पहले राशि मिलने से किसानों में उत्साह है। तीसरी किश्त की राशि बैंक से आहरण करने आए किसान ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम मंडला के किसान लछीदास ने बताया कि उन्हें तीसरी किश्त में 16 हजार रूपए की राशि मिली है और वे बहुत ही खुश है। उन्होंने बताया कि राशि का उपयोग खेती-किसानी के कार्यों में करेंगे। शासन की यह योजना बहुत अच्छी है। यह लगातार जारी रहना चाहिए।

ग्राम पेण्ड्रा की किसान श्रीमती विमला ने बताया कि उन्हें 10 हजार रूपए की राशि मिली है। वे इस पैसा का आहरण करके दीवाली पर बच्चों के लिए कपड़े एवं अन्य सामान खरीदेंगी। शेरगढ़ के किसान श्री जागेश्वर साहू ने बताया कि उन्हें 5 हजार रूपए की राशि मिली है। घर के खर्चों में वे इस राशि का उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली के पहले राशि मिलने से त्यौहार में खुशी दोगुनी हो जाएगी।

इस अवसर पर एसडीएम राजनांदगांव अरूण कुमार वर्मा, एसडीएम खैरागढ़ लवकेश ध्रुव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ सुनील वर्मा, सीएमओ सीमा बख्शी, तहसीलदार प्रीतम साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page