back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ…

राजनांदगांव 25 जनवरी 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट राजनांदगांव के अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि ‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र,

Advertisements

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगेÓ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली।

Advertisements

You cannot copy content of this page