back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने रामपुर गौठान का किया निरीक्षण, वर्मी कम्पोस्ट विक्रय में तेजी लाने के दिए निर्देश…

राजनांदगांव 04 जून 2021। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रामपुर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी, वर्मी बेड, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है, इसका विक्रय भी लगातार करें। खेती किसानी के दिन किसान लोन के माध्यम से खाद-बीज क्रय कर रहे हैं।

Advertisements

उन्हें जैविक खेती के लिए वर्मी कम्पोस्ट क्रय करने के लिए प्रेरित करें। सोसायटी में खाद-बीज क्रय करते समय वर्मी कम्पोस्ट क्रय करने के लिए समन्वय करें। उन्होंने गौठान में बने शेड में संग्रहण किए हुए वर्मी कम्पोस्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नये बोरे में इसका पैकेजिंग किया जाए और इसकी राशि को जोड़कर विक्रय करें।

उन्होंने गौठान समिति को प्राप्त होने वाली राशि की जानकारी ली। गांव के सचिव ने बताया कि गौठान में अभी तक 107 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा चुका है और विक्रय कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा छाया के लिए 200 पौधे गौठान में लगाए गए हैं। बाड़ी के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। बारिश के पहले कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई, सीईओ जनपद पंचायत लक्ष्मण कचलाम, तहसीलदार अविनाश ठाकुर, वन रक्षक अनिल कुमार बोम्बाडरे, घोस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page