back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने शहर के उद्यान देख पाथवे, खेल उपकरण मरम्मत कर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के अलावा वृक्षारोपण करने तैयारी के दिए निर्देश…

कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज सुबह शहर के ग्रामीण वार्ड ढाबा, सिंगदई, मोहड़, कन्हारपुरी का निरीक्षण कर एप्रोच रोड तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए देखा भूमि

Advertisements

कलेक्टर ने शहर के उद्यान देख पाथवे, खेल उपकरण मरम्मत कर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के अलावा वृक्षारोपण करने तैयारी के दिए निर्देश

राजनांदगांव 14 मई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज सुबह निगम सीमाक्षेत्र के ग्रामीण वार्ड ढाबा, सिंगदई, मोहड़, कन्हारपुरी का निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एस.डी.एम. श्री खेमलाल वर्मा तथा अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सुगम यातायात के लिए एप्रोच रोड निर्माण हेतु स्थल के अलावा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु भूमि का निरीक्षण किए। उन्होंने शहर के उद्यानांे का जायजा लेकर आवश्यक मरम्मत व रख रखाव के साथ साथ बारिश में आवश्यकता अनुसार वृक्षारोपण करने तैयारी करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर डॉ. भुरे ने आज सुबह ग्रामीण वार्ड सिंगदई, मोहड़ एवं कन्हारपुरी पहुॅच रिक्त शासकीय भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों से जानकारी लिए। उन्हांेने वार्डवासियों की मांग पर आवागम ने लिए एप्रोच रोड हेतु स्थल देखा, वही उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि देख खसरा नक्शा तथा निजी भूमि की जानकारी उपलब्ध कराने अधिकारियों से कहा। उन्हांेंने कहा कि शासकीय भूमि है, इसका उपयोग जनहित में करना है। शासकीय भूमि के पास यदि निजी भूमि स्थित है उसकी सम्पूर्ण जानकारी दी जाये। एथलेटिक्स सिनथैटिक ट्रेक निर्माण हेत ढाबा में नगर सेना आफिस के पीछे की शासकीय भूमि का निरीक्षण कर उन्होंने भूमि स्थिति की जानकारी ली।


निरीक्षण की कडी में कलेक्टर डाॅ. भूरे शहर के उद्यानों में क्रमशः शिवाजी पार्क, त्रिवेणी परिसर, पुष्पवाटिका, चैपाटी, कृष्ण कुंज, आर.के.नगर, अमृत उद्यान एवं नेहरू पार्क का जायजा लिया। उन्हांेने उद्यानों को देख आयुक्त श्री विश्वकर्मा से कहा कि सभी उद्यानांे में रख रखाव एवं मरम्मत की आवश्यकता है।

उद्यान के खेल उपकरण, पाथवे, आदि का मरम्मत कर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कर साफ सफाई रखे। उन्हांेंने आगामी वर्षा ऋतु मंे आवश्यकता अनुसार उद्यानों में वृक्षरोपण करने तैयारी करने कहा। उन्होंने कहा कि उद्यान नागरिको के भ्रमण एवं मनोरंजन का स्थल है, जहाॅ प्राथमिकता तय कर व्यवस्था दुरूस्त रखे। निरीक्षण के दौरान कार्यपान अभियंता श्री यू.के.रामटेके व श्री संजय वर्मा, सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा सहित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page