back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने स्वसहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर गौठानों में अधिक गतिविधियां संचालित करने के दिए निर्देश…

ग्राम अमलीडीह गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाएं वर्मी शेड में ही वर्मी कम्पोस्ट के साथ कर रही मशरूम उत्पादन
ग्राम अमलीडीह गौठान में गौठान मेला और राजस्व शिविर का हुआ आयोजन
कलेक्टर ने ग्राम अमलीडीह और सालिकझिटिया गौठान का किया निरीक्षण

Advertisements

राजनांदगांव 02 मार्च 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा शासन की महात्वाकांक्षी योजना नारवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के अंतर्गत निर्मित गौठान के क्रियान्वयन तथा स्वसहायता समूह की आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से आय बढ़ाने की दिशा में लगातार गौठानों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने आज डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अमलीडीह और सालिक झिटिया गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य लगातार चलना चाहिए। ग्राम अमलीडीह के गौठान में आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली।

स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट शेड में वर्मी उत्पादन के साथ मशरूम उत्पादन भी किया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट शेड में ही नई तकनीक से मशरूम उत्पादन किया जा रहा है। अब तक 1 क्ंिवटल मशरूम का विक्रय कर चुके हैं। जनपद सीईओ ने बताया कि मुर्गी पालन, बकरी पालन, डेयरी पालन के लिए शेड तैयार किए जा रहे है। वहीं मछली पालन के लिए डबरी का निर्माण किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि समूह के लिए आर्थिक गतिविधियां जल्द ही प्रारंभ करें। गौठान में छाया के लिए पौधे लगाने के निर्देश दिए, साथ ही मवेशियों के रहने के स्थान पर छाया की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि ग्राम सालिकझिटिया गौठान में आसपास के क्षेत्र पथरिला स्थान होने पर पत्थर का उपयोग रंगोली बनाने में किया जा सकता है। स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए यह गतिविधियां प्रारंभ करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बकरी पालन कार्य भी प्रारंभ करने कहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page