back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर से जल बहिनी खिलेश्वरी साहू ने की सौजन्य मुलाकात…

*- नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने किया गया आमंत्रित*

Advertisements

राजनांदगांव 23 जनवरी 2025। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में जल जीवन मिशन अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ढोडिय़ा की जल बहिनी श्रीमती खिलेश्वरी साहू को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से जल बहिनी श्रीमती खिलेश्वरी साहू ने जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर ने श्रीमती खिलेश्वरी साहू को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

उल्लेखनीय है कि श्रीमती खिलेश्वरी साहू ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की सक्रिय सदस्य है। उनके द्वारा ग्राम ढोडिय़ा में एफटीके के माध्यम से जल स्त्रोतों की जांच की जाती है। साथ ही ग्रामीणों को जल उपयोगिता एवं जल संरक्षण हेतु जागरूक कर रही है।

सभी ग्रामीणों को प्रतिमाह समय पर जल कर जमा करने के लिए प्रेरित करती है। श्रीमती खिलेश्वरी साहू ग्राम में संचालित नल जल योजना के प्रति ओनरशिप डेवलप करने हेतु सराहनीय कार्य किया गया है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page