राजनांदगांव 18 जुलाई 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने इस दौरान मौलश्री पौधे का रोपण किया। कलेक्टर ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। इसके लिए समय पर पानी दें और सभी मिलकर आवश्यक देखरेख भी करें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बाधे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्री अमिय श्रीवास्तव, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री राजेश शर्मा सहित जिला कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी छायादार एवं शोभायमान पौधों का रोपण किया।