back to top

राजनांदगांव : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 29 जून को…

राजनांदगांव 26 जून 2024। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में शेफर टेलेंट हायर सर्विसेस प्राईवेट लिमिटेट द्वारा सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राईवेट लिमिटेट द्वारा 29 जून 2024 को प्रात: 9 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। 

इस संबंध में शासकीय औद्यौगिक संस्था के प्राचार्य ने बताया कि  शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से वर्ष 2017 से 2023 तक उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी एवं प्रशिक्षण सत्र 2022-2024 तथा 2023-2024 के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी व्यवसाय फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिष्ट, वेल्डर, विद्युतकार, टूल एण्ड डाई मेकर, 

प्लास्टिक प्रोसेसिंग आपरेटर, सीओई (आटोमोबाईल), ट्रेक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल के केवल पुरूष उम्मीवार जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष हो, वे अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र (10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड तथा दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ) के साथ सम्मिलित होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Advertisements

You cannot copy content of this page