back to top

राजनांदगांव : कांग्रेस किसानों के लिए एमएसपी गारंटी कानून लागू करेगी-शाहिद भाई…

किसान संगठनों के आंदोलन एवं उनकी मांगो का पूर्ण समर्थन

Advertisements

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजनांदगांव लोकसभा के प्रभारी शाहिद भाई ने केंद्र सरकार के किसान विरोधी चेहरे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छग की पावन भूमि से कांग्रेस ने किसान संगठनों की मांगों को अक्षरशः मानते हुए उनकी मंशा अनुरूप एमएसपी की गारंटी का कानून लागू करने की बात कही है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ध्वजवाहक राहुल गांधी जी ने हर किसान के फसल पर स्वामीनाथन कमेटी के अनुरूप एमएसपी की गारंटी कानून की बात की हैै

इस कानून के तहत किसान के सिर्फ 22 फसल ही नहीं बल्कि सभी फसलों पर सरकार की इच्छा के अनुरूप नहीं बल्कि स्वामीनाथन कमेटी के अनुसार फसल की लागत का डेढ़ गुना देने का कानून की बात की है ये सरकार का जुमला नहीं बल्कि कानून बनेगा जिस प्रकार से मनरेगा, खाद्य सुरक्षा कानून लागू हुआ है उसी तर्ज पर किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी की कानून बनेगी।
शाहिद भाई ने आगे कहा की जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बैठी हैै

तब से किसानों पर अत्याचार और अन्याय की पर्याय बन चुकी है भाजपा तीन काले कानून लागू करने के कारण 750 किसानों ने जो अपनी शहादत दी और तो और 2022 तक किसानों का आय दुगना करने का दम भरने वाली भाजपा योजना तक नहीं बन पाई लगातार किसानों से वादा खिलाफी करने के कारण आज देश के किसान फिर से आंदोलन की राह पकड़ लिए है दिल्ली ही नहीं प्रत्येक राज्य के जिला मुख्यालयों में किसान संगठनों के द्वारा जो आंदोलन प्रारंभ किया जा रहा हैै

उसमें कांग्रेस पार्टी पूर्ण समर्थन दे रही है छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी ने सभी कांग्रेस जनों को किसान आंदोलन का समर्थन करने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और राहुल गांधी जी के किसानों के लिए किए गए एमएसपी गारंटी कानून को किसानों के साथ जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। मोदी सरकार की नीतियों ने गरीबों के लिए तो जहां आफत पैदा कर ही दी है वही विकास के नाम पर बड़े कॉर्पोरटो,

अमीरों, माफियाओं को मुनाफा कमाने के लिए लगातार छूट दे रहे हैं खेती की लागत सामग्री खाद ,बीज, कीटनाशक, दवा, डीजल, कृषि उपकरण आदि सभी कुछ में मनमाने रेट पर कंपनियां बेचती है लेकिन दुर्भाग्य यह है कि उपज के निश्चित कीमत की कोई गारंटी नहीं है खेती की जमीन भी किसानों से सस्ती कीमत पर छीनकर कॉरपोरेट और बिल्डरों को देकर किसानों को कर्जदार बना रही है

आज देश के सामने सबसे बड़ा संकट कृषि क्षेत्र और ग्रामीण जीवन है क्योंकि खेती अलाभकारी दिख रही है भाजपा ने हर हाथ को कम देने का वादा किया था लेकिन थोक में सरकारी रोजगार को भी ठेका कार्यों में बदलकर आंगनबाड़ी मध्यान भोजन मजदूर, युवाओं, योजना कर्मियों पर वज्रपात ही किया है

Advertisements

You cannot copy content of this page