back to top

राजनांदगांव: कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा हुए कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले कराया था टेस्ट…

राजनांदगांव- जिले सहित नगर निगम क्षेत्र में लगातार कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है आज महापौर सहित परिवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन्होंने अपने आप को होम आइसोलेट कर लिया है कुलबीर छाबड़ा ने कहा कि उनके संपर्क में आए सभी लोग अपना कोविड टेस्ट कराए एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।

“मै कोरोना टेस्ट मे पाजेटिव आया हु मेरे संपर्क मे जो भी सम्मानित जन रहे है कृपया वे सब भी टेस्ट करा लेवे ।🙏🏻”

कुलबीर सिंह छाबड़ा
अध्यक्ष
जिला शहर कांग्रेस कमेटी
राजनांदगाँव

Advertisements

You cannot copy content of this page