back to top

राजनांदगांव : कांग्रेस जनों ने आयरन लेडी को किया नमन…


राजनांदगांव/ डोंगरगढ़। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी के जयंती के अवसर पर ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा हाईस्कूल में स्थित प्रतिमा में माल्यार्पण कर नमन किया गया।

इस दौरान विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में हरित क्रांति लाकर अनाज का भंडार बढ़ा भुखमरी से निजात दिलाकर देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया और पोखरण में परमाणु परीक्षण कर विश्व में भारत को परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित किया।

इस दौरान विधायक भुनेश्वर बघेल पुर्व नपाध्यक्ष धीरज मेश्राम रिम्मी भाटिया अनिल मेश्राम संध्या देशपांडे नलिनी मेश्राम शिशुपाल भारती हरिश भंडारी ममता शिंदे ललिता साखरे किरण मेश्राम जितेंद्र भाटिया धन्ना गणवीर अजय अग्रवाल नरेश करसे मतीन खान विरेंद्र पाल संजय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page