
➡️ ग्राम सुकुलदैहान सेक्टर में खिला कमल ही कमल
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ विधानसभा आम सभा आम चुनाव में हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की जीत बहुत मुश्किल बताई जा रही थी। लेकिन हुआ बहुत आसान उन्हें ऐतिहासिक मतों से जीत मिली तो सभी चुनावी पंडित आश्चर्य में पड़ गए।
इसके पीछे की कहानी यह है कि रमन के सिपाहियों ने भीतर घात बिल्कुल नहीं किया। खास तौर से अशोक देवांगन जैसे सिपाहियों ने दिन रात कड़ी मेहनत करके उन्हें जिताने में कामयाब हुए।
वही गिरीश देवांगन कांग्रेस प्रत्याशी को करारी शिकस्त मिली जिन्हें जीतने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। श्री देवांगन जैसे सिपाहियों पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को जरूर गर्व हो रहा होगा रिजल्ट सबके सामने है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा के ग्रामीण मंडल में 100 बूथ को सेक्टरों में विभाजन किया गया था। जिसमें सुकुलदैहान सेक्टर, सोमनी सेक्टर सुरगी सेक्टर और सिंघोला सेक्टर है।
साथ ही साथ भूथों का विभाजन भी किया गया था। जिसमें सुकुलदैहान सेक्टर में 13 गांव और 17 बूथ का कार्यालय सुकुलदैहान में खोला गया था। जिसका संचालन जिला पंचायत के सभापति अशोक देवांगन को दिया गया था। जिसमें पूरे 17 बूथ जीते जबकि सुकुलदैहान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जिसमें कांग्रेसियों और प्रशासन द्वारा भीड़ इकट्ठा किया गया था तथा आसपास के गांव से आम जनता को बसों में भरकर लाया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भुपेश बघेल ने आमसभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जिसमें कांग्रेसियों के द्वारा आसपास के ग्रामीणों को लाकर भीड़ इकट्ठा किया गया था। इसके बाद भी 13 गांव और 17 भूथ में कांग्रेस किसी भी बूथ में लीड ले नहीं कर पाया और पहले विधानसभा में दो बूथ पर लीड मिला था। इस विधानसभा में पहले बार राजनंदगांव ग्रामीण मंडल में 100 भूत में लगभग 1300 से लीड मिला।
किसी भी गांव में कांग्रेस जीत का खाता नहीं खोल पाया। जिसमें जिला पंचायत के सभापति अशोक देवांगन, सरपंच राजकुमारी देवांगन, अध्यक्ष शक्ति केंद्र, प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता आम जनता ने बड़ी जीत दिलाई है। यह डॉ. रमन सिंह के 15 साल के विकास पर एक तरफा पूरे क्षेत्र में चुनाव जीतेये हैं। अब छत्तीसगढ़ में बहेगी विकास की गंगा और किसान ,मजदूर, नौजवान व महिलाएं को रोजगार भी मिलेगा









































