back to top

राजनांदगांव : रोजगार कार्यालय में 8 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

राजनांदगांव 07 दिसम्बर 2023। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र तहसील परिसर राजनांदगांव में 8 दिसम्बर 2023 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है।

Advertisements

उप संचालक रोजगार श्री एसव्ही राजौरिया ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई जिला दुर्ग द्वारा 5वीं एवं 8वीं उत्तीर्ण पुरूषों के लिए सिक्यूरिटी गार्ड के 100 पद, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण एवं अनुत्तीर्ण पुरूषों के लिए सिक्यूरिटी गार्ड के 200 पद, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 50 पद, लेबर के 300 पद, मिस्त्री एवं कुल के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, 4 पासपोर्ट साईज फोटो व रोजगार पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य है।

Advertisements

You cannot copy content of this page