राजनांदगांव : कांग्रेस नेत्री बता रहे कि सरकार के अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं उसे ठीक करने प्रदेश के मुख्यमंत्री जगह-जगह जाकर उसे उसी स्थल पर दंड दे रहे हैं – शिव वर्मा…

▶️ भाजपा के 15 साल मे जनता ने देखा विकास क्या होता है- शिव वर्मा

राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने कांग्रेसी नेता के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में बैठी कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल हो चुके हैं। कांग्रेस नेत्री ने बताया कि कांग्रेस सरकार के अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उसी को ठीक करने प्रदेश के मुखिया जगह-जगह जाकर उसी स्थल पर अधिकारी कर्मचारी को दडं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 15 साल में जो विकास हुआ उसे जनता ने करीब से देखा है। यह विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेश के लोगों को दिखाई नहीं दे पाया।

वर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को नहीं मालूम कि 15 साल में सरकार ने क्या-क्या काम किया उन्हें सिर्फ भाजपा का विरोध करना है। अपनी सरकार में कर्मचारी अधिकारी को भ्रष्टाचार कह रहे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य को देश में अव्वल राज्य की श्रेणी में लाया एक रुपए किलो में चावल देखें गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाया गांव गरीब की चिंता करने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किसान को जीरो ब्याज में ऋण देने का योजना, पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल प्रधानमंत्री सड़क योजना से हरगांव को जोड़ा गया।

आज इस प्रदेश में मुख्यमंत्री सड़कों का निर्माण होना शुरू ही नहीं हो पाया। कांग्रेस नेत्री सरकार के जन घोषणा पत्र को जनता के बीच बताएं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेसका ध्यान नहीं भटका रहे हैं। बल्कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सही बात को जनता के बीच लाते हैं।