back to top

राजनांदगांव : लक्ष्मी मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक द्वारा देवरी बंगला में पुलिस कर्मियों के लिये डेंटल शिविर सम्पन्न…

राजनांदगांव । सुप्रसिद्ध लक्ष्मी मल्टी स्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक गंज चौक राजनांदगांव एवं देवरी बंगला विनोद मेडिकल द्वारा देवरी बंगला थाने परिसर में पुलिस कर्मचारियों के लिये एक दिवसीय डेंटल कैंप का आज आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 12 पुलिस कर्मियों के दांतों का चेकअप कर उपचार किया गया। यह चेकअप डॉ. कविता लोहिया डेंटल सर्जन द्वारा किया गया । जिसकी सराहना देवरी बंगला टी आई नवीन बोरकर व पुलिस स्टाफ ने की।

Advertisements

डॉ. कविता लोहिया ने बताया कि लक्ष्मी डेंटल क्लिनिक हर महीने शासकीय स्कूलो व अन्य सामाजिक गतिविधियो मे योगदान देने मे हमेशा आगे रहा है। हम इस तरह के दांत के शिविर भविष्य में भी आम जनता व शासकीय कर्मचारियों के लिये निःशुल्क शिविर का आयोजन लगातार करते रहेगे। आज लक्ष्मी डेंटल क्लीनिक के 10 साल पूरा होने की जानकारी देते हुए डॉ. कविता लोहिया ने बताया कि वह तथा डॉक्टर हितेश लोहिया कम समय व कम राशि में दांतों का बेहतर उपचार करते आये हैं ।

Advertisements

You cannot copy content of this page