back to top

राजनांदगांव : कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर नेताओं की सामाजिक समीकरण का रखा ध्यान…

राजनांदगांव – सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर नेताओं की ताजपोशी की है।

Advertisements

राजनांदगांव जिला साहू समाज के अध्यक्ष भागवत साहू को जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर साहू समाज को साधने की कोशिश की गई है। वहीं केसीजी जिले में पटेल मरार समाज के प्रांतीय पदाधिकारी एवं छुईखदान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे को जिम्मेदारी दी गई है।

श्री ठाकरे का गृहग्राम साल्हेवारा के समीप रामपुर है। इस नियुक्ति से कांग्रेस ने साल्हेवारा बेल्ट का भी ध्यान रखा है। एमएमसी जिले में बेहद मिलनसार और स्वच्छ छवि के अनिल मानिकपुरी को जवाबदारी सौंपी गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page