back to top

राजनांदगांव : कांग्रेस ने किया महाकाल प्रभु की चंद्रमौलेश्वर पालकी का स्वागत…

राजनांदगांव – भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन की तर्ज पर संस्कारधानी राजनांदगांव में भगवान महाकाल की चन्द्रलौलेश्वर स्वरुप की पालकी शोभायात्रा सावन मास के प्रत्येक सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली जाती है तृतीय सोमवार को पुराना ढाबा

Advertisements

चिखली होते हुए भगवान चंद्रमौलेश्वर अपने प्रजा का हाल जानने निकले जिसका स्टेशन पारा पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई के अगुवाई में कांग्रेसजनों एवं धर्मप्रेमी जनों ने स्वागत वंदन कर भक्तजनों को शीतल पेयजल वितरीत कर पालकी शोभायात्रा के सूत्रधार पवन डागा एवं राजू डागा का भी स्वागत अभिनंदन किया गया

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भागवत साहू, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश राठौर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, भावेश अग्रवाल, रामावतार जोशी,शेषनाथ, सहित बड़ी संख्या में महाकाल भक्त उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page