back to top

राजनांदगांव: कांग्रेस वरिष्ठ नेता भवानी बहादुर सिंह बोरतलाव सड़क मरम्मत के लिए मिले कलेक्टर से….

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ शहर के थाना चौक से ग्राम खरका टोला के मध्य रोड का निर्माण नहीं होने से रोड जर्जर अवस्था में पहुंच गई है । आवागमन में आम जनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के पूर्व रोड का निर्माण ना होता देख क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने आंदोलन करने की चेतावनी प्रशासन को दी है ।

Advertisements

आम जनों को हो रही परेशानी को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भवानी बहादुर सिंह ने आज कलेक्टर से मिलकर रोड निर्माण के पूर्व बरसात को ध्यान में रखते हुए थाना चौक से खरका टोला तक मरम्मत कराने का निवेदन किया , जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संबंधित विभाग को निर्देश जारी करते हुए जन सुविधा अनुसार रोड की मरम्मत का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश देने की बात कही है।


उल्लेखनीय होवे के डोंगरगढ़ थाना चौक से बोर तलाव के महाराष्ट्र सीमा तक रोड का निर्माण हेतु निर्माण एजेंसी द्वारा 1 वर्ष पूर्व कार्य प्रारंभ कर दिया था । किंतु राशि के अभाव में खरका टोला में थाना चौक तक रोड का निर्माण रोक दिया गया शेष राशि की स्वीकृति राज्य शासन द्वारा किए जाने की जानकारी विभाग को दी गई है ।

राशि मिलने में देरी होने की संभावना को देखते हुए कांग्रेस नेता भवानी बहादुर ने जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से मिलकर रोड निर्माण के पूर्व मरम्मत कार्य कराने से संबंधित ग्रामीण जनों की मांग से जिलाधीश को अवगत कराया । पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा भी मरम्मत का कार्य शीघ्रता शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page