back to top

राजनांदगांव : कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सैय्यद अफजल अली ने किया प्रभारी मंत्री का स्वागत….


सैय्यद अफजल के जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री ने बधाई दी
राजनांदगांव। 25 जून को राजनादगांव प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के खाद्य, संस्कृति मंत्री व राजनादगांव के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत का कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सैय्यद अफजल अली ने स्वागत किया।

Advertisements


डोंगरगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवाज भाई के नेतृत्व में कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सैय्यद अफजल अली और व्यापार प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारियों ने कैबेनेट मंत्री का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। श्री भगत ने अफजल अली द्वारा पार्टी लिये किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की। श्री अली ने कहा कि श्री भगत के प्रभारी मंत्री बनने से राजनंादगांव के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

स्वागत के दौरान मंत्री श्री भगत एवं नवाज खान ने सैय्यद अफजल को 24 जून को हुए जन्मदिन की पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य, लंबी उम्र व निरोग जीवन की कामना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page