back to top

राजनांदगांव : कातुलझोरा जंगल के पहाड़ में मिला 5 किलो का आईईडी बम , पुलिस ने किया डिफ्यूज…

राजनांदगांव – वनांचल क्षेत्र में पुलिस जवानों को सर्चिंग के दौरान 5 किलो वजनी आईईडी जमीन पर पड़ा मिला घटनास्थल पर ही आईईडी को विशेषज्ञ दल द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। मोहला थाना क्षेत्र में वाय अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी अनिल कुमार कमांडेंट, आईटीबीपी मोहला के निर्देशन में व मनीष भाटिया द्वितीय कमान आइटीबीपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,

Advertisements

आकाश मरकाम अधिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन, विजय पाल नेगी डिप्टी कमांडर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस बल की संयुक्त पार्टी दिनेश वडोला के नेतृत्व में ग्राम कातुलझोरा बुकमरका जंगल पहाड़ की ओर रवाना हुई थी।

सुबह लगभग 8:00 बजे कातुलझोरा रास्ते पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नियत से कुकर आईईडी वजन लगभग 5 किलो गड़ाकर रखा गया था आइटीबीपी व पुलिस बल द्वारा उसे खोजा गया व संयुक्त बीडीएस टीम द्वारा घटनास्थल पर ही आईईडी को डिफ्यूज किया गया। उक्त कार्रवाई में आईटीबीपी व जिला पुलिस बल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page