back to top

राजनांदगांव : कारखानों, कारोबारों और औद्योगिक उपक्रमों में नियोजित व्यक्तियों को 20 दिसंबर को मतदान के लिए मिलेगा अवकाश…

राजनांदगांव 16 दिसम्बर 2021। नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के पार्षद पदों के आम एवं उप निर्वाचन 2021 के लिए नियत 20 दिसम्बर को मतदान होगा। कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 के अंतर्गत आने वाले कारखानों, कारोबारों, व्यवसायों, औद्योगिक उपक्रमों में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के लिए मतदान दिवस 20 दिसम्बर को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में राज्य शासन द्वारा अवकाश घोषित किया गया है।

Advertisements


श्रम पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में जारी परिपत्र के अनुसार ऐसे कारखाने जो सप्ताह के सात दिन कार्य करते हैं वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन दो-दो घंटे का अवकाश दिया जाएगा। इसी प्रकार जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page