back to top

राजनांदगांव : किसानों को अब अच्छी बारिश का इंतजार मानपुर में सबसे अधिक एवं खैरागढ़ में सबसे कम बारिश पढ़िए पूरी खबर…

राजनांदगांव। सावन माह के दूसरे पखवाड़े में अल्प वर्षा ने परेशानी बढ़ा दी है। विगत एक पखवाड़े से अंचल में मानसून की गतिविधि लगभग ठप हो गई है कहीं कहीं जरूर बारिश हो रही है पर कुछ स्थानों में सूखे जैसे हालात नजर आ रहे हैं जिसे इस बार खंड वर्षा की आशंका होने लगी है आमतौर पर वर्षा ऋतु में सावन में सबसे अधिक बारिश होती है लेकिन इस बार शुरुआत में 2 दिनों तक झड़ी लगी थी

Advertisements

तब से अच्छी बारिश का इंतजार हो रही है जिले में अब तक गत वर्षो की तुलना में 126 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। मानपुर ब्लॉक में सबसे अधिक तो खैरागढ़ में सबसे कम बारिश हुई है इसके अलावा राजनांदगांव ब्लॉक में भी कम बारिश हुई है फिलहाल धान की फसल को खतरा नहीं है लेकिन हफ्ते 10 दिन में अच्छी बारिश नहीं होती है तो धान के पौधों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।


विदित हो कि इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून ने समय पर जिले में दस्तक दे दी थी। दूसरे पखवाड़े और सावन की शुरुआत में अच्छी बारिश का क्रम चला जिससे नदी नाले एनीकट जलाशय लबालब हो गए । खेत में भी जलमग्न हो गए किसानों में खुशी देखी जा रही थी लेकिन विगत 15 से 20 दिनों से सावन के दूसरे पखवाड़े में बारिश रूठ गई है मानसून की हलचल भी दिखाई नहीं दे रहे हैं कभी किसी ब्लॉक में आधा घंटा बारिश हो जाती है तो दूसरे ब्लॉक में धान की फसल पर खतरा मंडराने लगा है मोहला मानपुर, डोंगरगढ़, डोंगरगांव ब्लॉक में औसत से कहीं ज्यादा बारिश हुई है लेकिन खैरागढ़ ब्लॉक में बारिश का दौर थमने से गर्मी और उमस बढ़ गई है और बढ़ जाता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page