back to top

राजनांदगांव : किसानों को कृषि के उन्नत तकनीक के साथ शासन की योजनाओं से कराया गया अवगत…

सुशासन सप्ताह अंतर्गत विकासखंडों में किसान सम्मेलन का आयोजन

Advertisements

– विष्णु की पाती पाकर गदगद हुए किसान

– किसान मेला में जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नागरिकगण सहित बड़ी संख्या में किसान हुए सम्मलित

– जिले बढ़ईटोला और पैलीमेटा में हुआ आयोजन

खैरागढ़, 22 दिसम्बर 2024//सुशासन सप्ताह के अंतर्गत राज्य सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर जिले के दोनों विकासखण्ड में आज किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें खैरागढ़ विकासखण्ड के बढ़ईटोला और छुईखदान विकासखंड के पैलीमेटा शामिल है। कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किसान सम्मेलन में कृषि विभाग द्वारा राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति/योजनाओं और उपलब्धियों को जनसामान्य से साझा किया गया।

उप संचालक कृषि श्री राजकुमार सोलंकी ने बताया कि किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति सहित अन्य योजनाओं के लाभान्वित किसान एवं प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया। इस दौरान कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं से जुड़ कर कृषि के उन्नत तकनीक अपनाने किसानों को प्रोत्साहित किये। साथ ही लाभान्वित होने जागरूक किये।

किसान सम्मेलन में बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार किसानों से 3100 रूपये प्रति क्विंटल के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के नाम सम्बोधित संदेश विष्णु की पाती का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर सम्मेलन में उन्नतशील कृषकों को शॉल, श्रीफल भेंट व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत उपकरण एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जनप्रतिनिधिगण, उन्नतशील कृषक, वरिष्ठ नागरिकगण सहित ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page