
राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने बताया कि प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष को कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उसके अंतर्गत 5 मई से 20 मई तक सभी बूथों में विस्तारक पहुंच कर भौगोलिक स्थिति की समीक्षा करेंगे। जिसके अंतर्गत बूथ अध्यक्ष, सचिव, बीएलओ समिति के सभी सदस्य शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक से चर्चा कर समीक्षा करेंगे।
श्री वर्मा ने आगे बताया कि भारत को विश्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव प्राप्त है और भारतीय जनता पार्टी अब विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पार्टी कार्यकर्ता होने के कारण हम सभी इसके लिए स्वयं को सौभाग्यशाली समझते हैं। पार्टी की न्यू हमारे मतदाता है उसी पर अनंत लोकतंत्र रूपी मंदिर का निर्माण हुआ है। अतः हमारा बूथ जितना मजबूत होगा, पार्टी और लोकतंत्र उतना ही सशक्त और सक्षम होगा।
भारतीय जनता पार्टी के पास मिशन 2023 का सबसे बड़ा लक्ष्य सामने है। हमें इस में सफल होने के लिए सबसे आवश्यक है कि अपने मतदाता सूची का पन्ना प्रभारी से लेकर सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध हो। छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट और निकम्मी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमें सभी बूथों में मतदाता के घरों तक पहुंच कर भाजपा के 15 साल के कार्यकाल और वर्तमान छत्तीसगढ़ में जनता से लोकल भावना जन घोषणा पत्र तैयार कर गंगाजल की कसम खाकर वोट लेकर सरकार बनाने के बाद छत्तीसगढ़ में विकास कि धर थम गया है।
प्रदेश सरकार के द्वारा 36 बिंदु पर तैयार किया घोषणापत्र मतदाता तक बताएं कि आज प्रदेश की माली हालत के लिए किस प्रदेश में बैठे कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश में आत्महत्या, बलात्कार, लूट डकैती प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आए और घर-घर शराब पहुंचाया। भारतीय जनता पार्टी ने कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष को पार्टी के कार्य विस्तारक के रूप में मनाने का निर्णय लिया साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में सभी बूथों पर जाकर अपने संगठन की कार्यशैली तथा प्रदेश में भाजपा की 15 साल की उपलब्धि तथा अभी वर्तमान में इस प्रदेश में बैठे कांग्रेस सरकार की खामियों को जनता के बीच रखें।









































