back to top

राजनांदगांव : सांसद पांडे के प्रयास से जगमगाएगा राष्ट्रीय राजमार्ग…

गडकरी से मिलकर किया था निवेदन

Advertisements

देवादा से बाघनदी तक लगेगी एलईडी लाइट

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे के प्रयास से राजनांदगांव जिले के बाईपास देवादा ग्राम से छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर बाघनदी तक राष्ट्रीय राजमार्ग अब एलईडी लाइटों से जगमगाएगी. सांसद ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख कस्बों देवादा, टेड़ेसरा, सोमनी, चिचोला तथा सड़क चिरचारी जैसी जगह और चौक को दुर्घटना जन्य क्षेत्र के रूप में चिन्हित है, पर हाई मास्क लाइट लगाने की निरंतर मांग क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही थी. उन्हीं की बातों को गत दिनों उनके द्वारा सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से पहले दिल्ली उसके बाद रायपुर प्रवास पर रखी थी.

पहले दिल्ली में उन्होंने मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया था. जिसे रायपुर में उन्होंने स्वीकृत करने की बात कही थी किंतु उनके दिल्ली पहुंचते ही उन्हें मंत्री जी की स्वीकृति का पत्र प्राप्त हो गया है. प्राप्त पत्रों के अनुसार मांग की गई उक्त ग्राम के अतिरिक्त सभी प्रमुख ग्रामों व कस्बों में भी एलईडी लाइट का प्रावधान माननीय मंत्री जी द्वारा रखा गया है. राजनांदगांव जिले से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलईडी लाइट की स्वीकृति जिले सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं की उपलब्धि है.

लाइट स्वीकृति के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव,जिला महामंत्री सचिन बघेल व दिनेश गाँधी, मंडल अध्यक्ष रोहित चद्राकर, अतुल रायजादा, तरुण लहरवानी, ग्रामीण मंडल महामंत्री कृष्णा तिवारी, सरपंच देवादा गोविन्द देवांगन, सरपंच सड़क चिरचारी मनीष जैन, सांसद प्रतिनिधि चन्द्रिका डडसेना ने आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है.

Advertisements

You cannot copy content of this page