back to top

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी के वैज्ञानिक दे रहे नवीन कृषि तकनीक की जानकारी…

विकसित कृषि संकल्प अभियान

Advertisements

राजनांदगांव 04 जून 2025। विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी के वैज्ञानिक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी किसानों के गांव एवं खेतों में पहुंचकर कृषकों से सीधा संवाद कर कृषि एवं कृषि से संबंधित नवीन तकनीक की जानकारी प्रदान कर रहे है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञों के तीन दल अलग-अलग विकासखंडों में पहुंचकर कृषि के नवीन तकनीक एवं शासन द्वारा कृषकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे है।

जिसके तहत राजनांदगांव विकासखंड में डॉ. नूतन रामटेके एवं श्रीमती अंजलि घृतलहरे, डोंगरगढ़ विकासखंड में डॉ. अतुल डांगे एवं श्री जीतेन्द्र मेश्राम, छुरिया विकासखंड में डॉ. योगेन्द्र श्रीवास एवं श्री आशीष गौरव शुक्ला द्वारा विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर किसानों के उन्नयन हेतु उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक कृषि उपकरणों, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे है।

साथ ही अभियान के दौरान खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों की उन्नत एवं वैज्ञानिक तकनीक, प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों का जीवंत प्रदर्शन, बीज उपचार, धान की सीधी बुआई विधि, पशुपालन एवं उन्नत पशु नस्ल की जानकारी, कृषि ड्रोन तकनीक, मत्स्य पालन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसल में संतुलित पोषक तत्वों का उपयोग एवं नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

अभियान को सफल बनाने के लिए जिले एवं विकासखंड के जनप्रतिनिधि एवं प्रगतिशील किसान शिविरों में उपस्थित होकर किसानों को कृषि की नवीन तकनीक अपनाने हेतु प्रेरित कर रहे है। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित होकर कृषि के नवीन तकनीक एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page