back to top

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में भगवान बलराम जयंती सह एक दिवसीय किसान दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन…


राजनांदगांव 29 अगस्त 2025। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव में भगवान श्री बलराम जयंती सह एक दिवसीय किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान बलराम, छत्तीसगढ़ महतारी, हल, मूसल  एवं अन्य पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर कृषकों की अच्छी उपज की कामना की गई। कार्यक्रम में समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने किसानों को पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर पारंपरिक खेती के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया गया एवं प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों बीजामृत, जीवामृत, घन-जीवामृत एवं कीट नियंत्रण हेतु नीमास्त्र बनाने की विधियों का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

Advertisements

इस दौरान किसानों को विभिन्न गतिविधिओं के माध्यम से कृषकों को प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर श्री हिरेन्द्र साहू, श्री ईश्वर चंद श्रीवास्तव, श्री राजा माखीजा, श्री अभिषेक चंद्राकर, कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा सहित श्रीमती अंजली घृतलहरे, डॉ. अतुल डांगे, डॉ. नूतन रामटेके, श्री मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष गौरव शुक्ला, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती सुशीला रामटेके सहित बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page