back to top

राजनांदगांव: केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम – जागृति चुन्नी यदु…

राजनांदगांव,डोगरगांव। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजनांदगांव जिला पंचायत की सभापति जागृति चुन्नी यदु ने इसे विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला, संतुलित और जनकल्याणकारी बजट बताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में तैयार इस बजट में समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। किसान, मजदूर, महिला, युवा, मध्यम वर्ग, वरिष्ठ नागरिक एवं वंचित तबकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए समावेशी विकास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

Advertisements


जागृति चुन्नी यदु ने कहा कि बजट में कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, स्वरोजगार और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाले प्रावधान शामिल किए गए हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रावधान देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।


उन्होंने आगे कहा कि यह बजट केवल वर्तमान जरूरतों तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य की आवश्यकताओं और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए देश के आर्थिक और सामाजिक विकास का मजबूत रोडमैप प्रस्तुत करता है। कुल मिलाकर यह बजट भारत को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाला साबित होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page