back to top

राजनांदगांव : कोरोना बढ़ने पर निगम,जिला प्रशासन व पुलिस की टीम हुई शहर में सक्रिय…

मास्क नहीं लगाने पर आज 08 व्यक्तियों पर लगाये 15 सौ रूपये जुर्माना,

Advertisements

90 व्यक्तियों का कोरोना जॉच भी

राजनांदगांव 3 जनवरी। प्रदेश सहित शहर में कोरोना संक्रमण के बढते केस एवं ओमिक्रान की संभावना को देखते हुये जिलाधीश के निर्देश पर आज जिला प्रशासन पुलिस व निगम प्रशासन की टीम शहर में भ्रमण कर मास्क नहीं लगाने व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों को समझाईस देते हुये जुर्माना भी लगाये। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना जॉच भी किया गया।


निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश सहित जिले व शहर में कोरोना के केस प्रतिदिन मिल रहे है, साथ ही ओमिक्रान की संभावना बनी हुई है। फिर भी लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे है तथा सोसल डिस्टेंसिंग का पालन भी नही कर रहे है। जिसे ध्यान में रखते हुये जिलाधीश श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर एस.डी.एम. श्री अरूण वर्मा, सी.एस.पी. श्री गौरव राय, नगर निगम के उप अभियंता श्री हरिशंकर वर्मा व अनुप पांडे एवं टीम शहर में भ्रमण कर लोगों को मास्क लगाने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने समझाईस देते हुये अर्थदण्ड की कार्यवाही भी किये।

इसी कडी में पुरान बस स्टैण्ड क्षेत्र में बिना मास्क के 8 व्यक्तियों पर 15 सौ रूपये जुर्माना लगाया गया, साथ ही स्वास्थ्य अमला द्वारा 90 व्यक्तियों का कोरोना जॉच किया गया। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आ रही है साथ ही ओमिक्रान की भी संभावना बनी हुई है। जिसे ध्यान मेें रखते हुये मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, दुकानदार ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page