back to top

राजनांदगांव : कोरोना संक्रमण से बचने 18 से 59 वर्ष के नागरिकों से निःशुल्क बुस्टर टीका लगवाने , महापौर ने की अपील…

राजनंादगांव 8 अगस्त। कोरोना के तीसरी लहर की संभावना एवं नगर में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती स्थिति को ध्यान में रखते हुये महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिये टीका लगवाने एवं निःशुल्क बुस्टर टीका लगवाने नागरिकों से अपील की है।

Advertisements


महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण पुनः शहर में बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते चरण को रोकने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना है, मास्क लगाना है,समाजिक दूरी का पालन करना है और कोरोना संक्रमण से बचने टीकाकरण कराना है। उन्होंने कहा कि आज कोरोना के केश मिल रहे है, लेकिन टीका लगने के कारण जल्द ठीक हो रहे है, जिसके कारण आज कोरोना पता नहीं चल पा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुये टीकाकरण कराना है। उन्हांेने कहा कि कोरोना से बचने सबसे कारगर उपाय वेक्सीन लगाना है। इसके पूर्व के कोरोना काल में हमने बड़ी संख्या में अपनों को खोया है।

कोरोना ने बड़े बुजुर्गो सहित बच्चों तक की जान ली है, लेकिन वेक्सीन लगाने से मृत्यु दर में कमी आई है, जिसका उदाहरण पिछला कोरोना काल का है, जिसमें कोरोना से संक्रमित तो बहुतायत लोग हुये है, परन्तु मृत्यु दर बहुत कम थी और जिन लोगों ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया उन्ही की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से उपर लोगांे ने कोरोना टीका का प्रथम डोज लगवाया है और बहुतो ने दूसरा डोज भी लगवा लिया है, इसके अलावा बुस्टर डोज भी लोग लगवा चुके है। लेकिन जिन लोगों ने पहला डोज लगवाया है वे दूसरा डोज भी लगवा ले और जिन लोगों ने दोनो डोज लगा लिया है वे बुस्टर डोज लगवाकर कोरोना से सुरक्षित हो जावे।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि 18 से 59 वर्ष तक के नागरिकों को निःशुल्क बुस्टर डोज लगाया जा रहा है। जिसका लाभ उठाने अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में जाकर टीका जरूर लगवावे, ताकि हम कोरोना महामारी से बच सके और अपना जीवन को संकट से बचा सके। उन्हांेने नागरिकों सहित पार्षदों, समाजसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों से भी अपील करते हुये कहा है कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराना है, लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित कर जन-जन को जगाना है, निःशुल्क बुस्टर डोज का लाभ लेना है, ताकि हमारा नगर सत प्रतिशत टीकाकरण कर कोरोना मुक्त हो सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page