back to top

राजनांदगांव : कोर्ट के सभी रिकार्ड एवं अन्य फाईल स्कैन कर डिजिटल फार्म में किए जाएंगे संधारित…

उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का किया शुभांरभ
– कोर्ट के सभी रिकार्ड एवं अन्य फाईल स्कैन कर डिजिटल फार्म में किए जाएंगे संधारित
– समय की होगी बचत, मिलेगी सुविधा
राजनांदगांव 18 जून 2025। उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज वर्चुअल मोड में जिला एवं सत्र न्यायालय राजनांदगांव में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का शुभांरभ किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सुषमा सावंत, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित रहे।

Advertisements


उल्लेखनीय है कि जिले में आज डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का शुभांरभ किया गया है। इसके साथ ही तीन अन्य जिलों बालोद, कबीरधाम, मुंगेली में यह सुविधा प्रारंभ की गई है।

प्रदेश में 19 जिलों में यह सुविधा उपलब्ध है। इस सेंटर में कोर्ट के सभी रिकार्ड एवं अन्य फाईल स्कैन कर डिजिटल फार्म में संधारित किए जाएंगे। जिसका लाभ यह होगा कि प्रकरणों के अपील कोर्ट में जाने पर न्यायालय को सहज एवं सरल रूप में डिजिटल फाईल उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे कोर्ट के समय की बचत होगी एवं सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में पदस्थ अन्य अधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page