back to top

राजनांदगांव : कोविड टीकाकरण के लिए चल रहे दो दिवसीय विशेष महाअभियान में नागरिकों ने दिखाया उत्साह…

  • कलेक्टर के निर्देश पर चलाया जा रहा कोविड टीकाकरण विशेष महाअभियान
  • कोविड टीकाकरण विशेष महाअभियान का दूसरा दिवस गुरूवार 13 जनवरी को

राजनांदगांव – कोविड-19 से सुरक्षा के लिए राजनांदगांव जिले में कोविड टीकाकरण के लिए दो दिवसीय विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष महाअभियान के आज पहले दिन कोविड वैक्सीनेशन के लिए नागरिकों में उत्साह रहा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आज विभिन्न वर्गों में 15 हजार नागरिकों ने कोविड टीकाकरण कराया। शहर से लेकर सुदूर वनांचल क्षेत्रों के ग्रामों में निवास करने वाले युवा, बुजुर्गों, 15 से 18 वर्ष के बच्चों ने जागरूक होकर कोविड टीकाकरण में हिस्सा लिया।

Advertisements

फ्रंट लाईन वर्करों और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्गों के नागरिकों ने भी कोविड टीका का बूस्टर डोज लगाकर इस महाअभियान में सहयोग दिया। कोविड टीकाकरण के लिए जागृति की यह अनुगुंज दूर-दराज तक पहुंच रही है। जनमानस में जागृति की लहर और टीम के प्रयासों ने टीका लहर की गति बढ़ाई। टीकाकरण के प्रति जनसामान्य के रूझान का प्रभावी असर विशेष महाअभियान में दिखा।


कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में टीम शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है। घर-घर दस्तक देकर टीका लगाया जा रहा है और टीकाकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। जिले में कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम डोज का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है और दूसरे डोज का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए इस विशेष महाअभियान को चलाया जा रहा है।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के नए वेरिएन्ट ओमिक्रॉन के फैलाव को देखते हुए कोविड टीकाकरण एक सुरक्षा कवज के रूप में महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण के बाद भी नागरिक कोविड-19 एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन जरूर करें। मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और समय-समय पर हाथों को सेनेटाईज करते रहें।

Advertisements

You cannot copy content of this page