back to top

राजनांदगांव : कोविड-19 टीकाकरण द्वितीय चरण का शुभारंभ 1 मार्च से, सर्दी, खांसी, बुखार से ग्रसित व्यक्ति टीकाकरण के लिए न आएं…

राजनांदगांव : जिले में कोविड-19 टीकाकरण के द्वितीय चरण का शुभारंभ 1 मार्च 2021 से प्रारंभ किया जा रहा है। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र के समस्त व्यक्तियों को शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में कोविड टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 1 जनवरी 2021 की स्थिति में 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष तक के विभिन्न प्रकार के बीमारियों से ग्रसित (कोमार्बिड) व्यक्ति को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा।

Advertisements


शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में कोविड टीकाकरण नि:शुल्क तथा निजी अस्पताल यूनाइटेड हॉस्पिटल, छत्तीसगढ़ ई0एन0टी0 केयर अस्पताल भरकापारा, किश्चयन फेलोसिप हॉस्पिटल पीटीएस के पास जीई रोड राजनांदगांव में राशि 250 रूपए में उपलब्ध होगा। Co-WIN 2.0 Website / Aarogyasetu App के माध्यम से हितग्राही कोविड टीकाकरण के लिए अपना अग्रिम पंजीयन ऑनलाईन करा सकते हैं। साथ ही सीधे टीकाकरण हेतु चयनित अस्पतालों में जाकर अपना पंजीयन

करा सकते हैं। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में कोविड 2.0 टीकाकरण की तैयारियों की जायजा लेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, जिला टीकारण अधिकारी डॉ. बीएल कुमरे एवं जिला सलाहकार आयुष्मान भारत श्री ऐश्वर्य साव द्वारा आज चयनित निजी तीनों चिकित्सालय का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि कोविड टीकाकरण हेतु हितग्राहियों को प्राथमिकता से आधार कार्ड पहचान पत्र के रूप में लाना अनिवार्य है। इपिक कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, एनपीआर कार्ड, पेंशन दस्तावेज ला सकते हैं।

साथ ही 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित (कोमार्बिड) व्यक्ति जैसे -पिछले एक वर्ष में अस्पताल में प्रवेश के साथ हृदय की विफलता, पोस्ट कार्डिएक ट्रांसप्लांट, लेफ्ट वेंट्रिकुलर असिस्टेंस डिसीज (LVAD), महत्वपूर्ण लेफ्ट वेंट्रिकुलर सिस्टोलिक डिसफंक्शन (LVEF 40%), मध्यम या गंभीर वाल्वुलर हृदय रोग, गंभीर पीएएच या इडियोपैथिक PAH के साथ जन्मजात हृदय रोग, अतीत के साथ कोरोनरी धमनी रोग (इलाज पर CABG / PTCA / MI और उच्च रक्तचाप, मधुमेह उपचार पर।

एनजाइना और उच्च रक्तचाप, मधुमेह, CT / MRI रूक्रढ्ढ प्रलेखित स्ट्रोक और उपचार के लिए उच्च रक्तचाप, मधुमेह, फुफ्फुसीय धमनी उच्च रक्तचाप और उच्च रक्तचाप, मधुमेह पर उपचार, किडनी, लीवर, हेमटोपोइएटिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांट – प्राप्तकर्ता, प्रतीक्षा-सूची में, मधुमेह (10 साल या जटिलताओं के साथ) और उपचार पर उच्च रक्तचाप, हेमोडायलिसिस, सीएपीडी पर अंत चरण गुर्दा रोग, मौखिक कोर्टिकोस्टेरोइड, प्रतिरक्षाविज्ञानी दवाओं के वर्तमान लंबे समय तक उपयोग, विघटित सिरोसिस,

लिम्फोमा, ल्यूकेमिया, मायलोमा, सिकल सेल रोग, अस्थि मज्जा विफलता, अप्लास्टिक एनीमिया, थैलेसीमिया मेजर, प्राथमिक इम्यूनो डिफिसिएंसी रोग, एचआईवी संक्रमण आदि हितग्राहियों को रजिस्र्टड मेडिकल प्रैक्टिशनर से प्राप्त कोमार्बिडिटी संबंधी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। सर्दी, खाँसी एवं बुखार से ग्रसित व्यक्ति कोविड टीकाकरण हेतु न आवें।

Advertisements

You cannot copy content of this page