back to top

राजनांदगांव :क्या राहुल करेंगे विधायकों पर कार्यवाही? कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान अधर में…


राजनांदगांव l कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को को लेकर एक ओर पर्यवेक्षक चरण सिंह सपरा जमीनी स्तर पर काबिल अध्यक्षों की तलाহ্য कर रहे, वहीं पार्टी लाइन से परे कांग्रेस के कुछ विधायक अपने करीबी समर्थको के लिए जोरदार लॉबिंग कर रहे है।

Advertisements

इन विद्यायको की इस कोशिश को लेकर राष्ट्रीय हाईकमान तक शिकायत पहुँच गई है। विधायको के इस हरकत से पार्टी नेतृत्व के खफा होने की खबर सामने आ रही है l

ज्ञात हो कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अहमदाबाद अधिवेशन में हुए निर्णय के तहत संगठन सृजन अभियान जमीनी स्तर पर मूर्तरूप देने का प्रयास चल रहा है, ऐसे में कुछ की कतिपय नेताओ द्वारा उक्त अभियान के नियम-शतों को दरकिनार कर अपने लोगो को संगठन में कब्जा कर एकाधिकार बनाने की नियत से अपने लोगों को जगह दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में भी पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा पर्ववेझक के आवभगत करने से अध्यक्ष के दावेदार एवं आम कांग्रेसी कार्यकर्ता हैरानी में है।

Advertisements

You cannot copy content of this page