back to top

राजनांदगांव : क्रिसमस की खुशियां बिखरेगी आज : चर्च में केक काटने के बाद सामुहिक प्रार्थना सभा…

राजनांदगांव – आपसी भाईचारे, सद्भावना और त्याग का संदेश देने वाला पर्व क्रिसमस कल 25 दिसंबर को मनाया जाएगा ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार आज के दिन प्रभु यीशु मसीह ने येरूशलम में पिता जोसेफ और मा मरियम के घर में जन्म लिया था। उनके जन्म की खुशी में ईसाई समुदाय द्वारा प्रति वर्ष 25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिसमस मनाया जाता है। इसे लेकर समुदाय के लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है। गिरजाघरों में विशेष साज सज्जा और प्रकाश व्यवस्था की गई है। यीशु के जन्म की खुशी में आज मध्य रात्रि में चर्चा में प्रार्थना सभा का अयोजन किया गया।

पर्व के परिप्रेक्ष्य में शहर के गिरजाघरों वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च स्टेशन पारा, कैथोलिक चर्च लालबाग, सेंटमेरी चर्च डोंगरगांवरोड, आर्थोडावस चर्च विवेकानंद नगर, मसीह मंदिर गौरी नगर आदिको विद्युत बल्बों से सजाया गया है। रात को इन चर्चा में सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया और लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। चचों में प्रभु यीशु की याद में गौशाला का निर्माण किया है। उक्त चर्चा में कल शनिवार की सुबह आज आठ बजे भी सामूहिक प्रार्थना की जाएगी और प्रभु की मानवता और सद्भावना की शिक्षा का स्मरण किया जाएगा।

इसके अलावा विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे। पर्व के मद्देनजर समुदाय के लोग अपने घरों में केकऔर मिष्ठान बनाएंगे। इसके अलावा समुदाय के लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री बनाकर उसे सजाएंगे। मान्यता है कि इस दिन सांता क्लाज सभी के घरों में आकर बच्चों को टोपी, स्टार के अलावा चाकलेट आदि उपहार देते हैं। पूर्व को देखते हुए शहर की दुकानों में टोपी, स्टार, फुग्गा, चॉकलेट केक की अच्छी बिक्री हो रही है। इनके अलावा मिष्ठान, गिफ्ट आयटम की भी मांग बढ़ गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page