back to top

राजनांदगांव : खण्डेलवाल एवं चौरसिया समाज द्वारा पुलिस अधीक्षक से किये सौजन्य मुलाकात, पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में चलाए जा रहे ‘‘निजात’’ अभियान की किये सराहना…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज दिनांक 07.06.2022 को राजनांदगांव खण्डेलवाल एवं चौरसिया समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह(भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(आईयुसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे, से सौजन्य मुलाकात किये। मुलाकात के दौरान दोनों समाज के लोगों के सभी लोंगो ने पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान की तारीफ कर शुभकामनाएं दिऐ।

Advertisements

समाज के लोगों को से यह भी चर्चा हुई कि, निजात अभियान के तहत् ‘‘निजात रन’’ का आयोजन दिनांक 12.06.2022 दिन रविवार को शाम 05ः00 बजे म्युनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव से किया जायेगा जो पुरूष वर्ग के 3 किलो मीटर दौड़ एवं महिला एवं बच्चों के लिए 1.5 किलो मीटर दौड़ होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दोनों समाज के लोगों को ‘‘निजात रन’’ में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने हेतु आमंत्रित किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page