back to top

राजनांदगांव: स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक नई उपलब्धि…

वृद्धजन देखभाल, पोषण पुनर्वास एवं प्रशामक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। माननीय महापौर श्री मधुसूदन यादव जी के करकमलों द्वारा 10 बिस्तरीय वृद्धजन वार्ड, 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) तथा 3 बिस्तरीय दर्द एवं प्रशामक देखभाल वार्ड (कैंसर किमोथैरेपी) का लोकार्पण किया गया।


ये तीनों सुविधाएँ समाज के उन वर्गों की विशेष स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित की गई हैं, जिन्हें अतिरिक्त देखभाल एवं सहयोग की आवश्यकता होती है।

वृद्धजन वार्ड वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने, पोषण पुनर्वास केंद्र कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार तथा दर्द एवं प्रशामक देखभाल वार्ड गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को राहत और सम्मानजनक देखभाल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।


इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन. आर. नवरतन, सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेंद्र प्रसाद, अस्पताल सलाहकार श्री अविन चौधरी, जिला NCD कंसल्टेंट डॉ. विकास राठौर, जीवनदीप समिति के सम्माननीय सदस्य श्री गुरमुख वाधवा जी एवं डॉ. अरविंद सिन्हा एवं जेडीएस के समस्त सम्मानीय सदस्यगण, प्रभारी मैट्रन श्रीमती रत्ना चंद्रा, आईसीसीयू एवं कैंसर यूनिट प्रभारी श्रीमती महिमा झा, ओपीडी प्रभारी श्रीमती रेखा देवांगन, वृद्धजन वार्ड प्रभारी श्री लभेश पगारे तथा जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page