
राजनांदगांव आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत भारतीय खाद्य निगम छत्तीसगढ़ के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने राजनांदगांव जिले मे एक प्रेस वार्ता लेकर भारत सरकार द्वारा भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से संचालित कल्याणकारी योजनाओं तथा निगम की कार्यप्रणालियों के सम्बंध मे जानकारी दी है इस दौरान उन्होने पत्रकारो को भारतीय खाद्य निगम का विजीट भी कराया है । प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर करते हुए महाप्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम का उद्देश्य किसानो को सपोट करना है और भंडारण कर लोगो को खाद्यान्न उपलब्ध कराना है ।
उन्होने बताया कि राजनांदगांव एफ सी आई की77 हजार 256 मेट्रीक टन भंडारण की क्षमता है जो कि रेलवे साईडिग से जुडी हुई है ।उन्होने बताया कि 2021-22 के लिए राजनांदगांव मे 1 लाख उन्नीस हजार 652 मेट्रीक टन चांवल की खरीदी गई थी और कोविड – 19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पीडीएस के माध्यम से प्रवासी मजदूरो को मुफ्त खाद्य आपूर्ति औसतन 116375 मेट्रीक टन किया गया है ।

इसी तरह भारत सरकार कूपोषण को दूर करने के लिए फोर्टिफाईट खाद्यान्न वितरण करने की योजना बनाई है और पहले चरण मे बच्चो को शामिल किया गया है ।इसके तहत बच्चो के मिलने वाले मध्यान्ह भोजन केन्द्र और आंगन बाडी केन्द्रो मे फोर्टिफाईड चांवल का वितरण किया है । इसके आलावा चार राज्य कर्नाटक महाराष्ट्र झारखण्ड बिहार मे लगभग 11 लाख मेट्रिक टन फोर्टिफाईड खाद्यान्न की सप्लाई की जायेगी
इससे पूर्व महाप्रबंधक राजेश कुमार ने भारतीय खाद्य निगम राजनांदगांव का पत्रकारो एवं विद्यार्थियों का भ्रमण कराया और धान व चावल की खरीदी, गोदामों में चावल स्टॉक का रख राखाव सहित डिपो की आन लाईन सिस्टम की जानकारी दी है उन्होने नापतौल मे गडबडी को रोकने के लिए सी सी टी वी कैमरे लगाये गये है । इसी तरह डिपो मे खाद्यान्न की सुरक्षा व गुणवत्ता के लिए विशेष ख्याल रखा गया है । प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।









































