back to top

राजनांदगांव : जल की उपलब्धता हेतु शिवगंगा महाआरती…

राजनांदगांव – जिले के शिवनाथ नदी के तट पर गुरुवार की संध्या आयोजित शिव गंगा महाआरती के 45 वी कडी के अवसर पर छग राज्य के बालको सिमगा सहित जिले के सिंगदई मोहरा के श्रध्दालू बडी संख्या मे पहुचकर मां गंगे की आरती की और जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया ।
राजनांदगांव जिले के जीवन दायनी शिवनाथ नदी के तट पर प्रतिमाह के प्रदोष मे होने वाले गंगा शिव महाआरती की 45 वी कडी मे छग राज्य के बालको सिमगा सहित जिले के मोहारा सिंगदई हल्दी के श्रध्दालू बडी संख्या मे पहुचे ।

Advertisements

भगवान भोलेनाथ और मां गंगे की की विधी विधान से आरती कर जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया इस मौके पर श्रध्दालूओ ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगो से पानी को सहेजने की अपील की । प्रति प्रदोष मे होने वाले शिव गंगा महाआरती का 45 वी कडी का आयोजन गुरुवार की संध्या शिवनाथ नदी के तट पर किया गया ।

पंडित अनिल तिवारी ने शंख की ध्वनि और मंत्रोचार से पहले मां गंगे की विधी विधान से अराधना की ।ततपश्चात पंडित सहित बडी संख्या मे पहुचे श्रध्दालूओ ने शिव गंगा महा आरती की ।और देश प्रदेश सहित जिले वासियो के लिए पानी की उपलब्धता बरकरार रखने की कामना की । इस वर्ष भीषण गर्मी के चलते जल का स्तर नीचे गिरते जा रहा है ।ऐसे मे भक्तो ने पानी की उपलब्धता बनाये रखने मां गंगे से प्रार्थना की है ।शिवनाथ नदी के तट पर पहुचे श्रध्दालूओ का कहना है कि राजनांदगांव मे शिव गंगा महाआरती की चर्चा सुनकर यहां पहुचे है श्रध्दालूओ ने कहना है कि यहां पहुचकर उन्हे असीम शांति का अनुभव प्राप्त हुआ ।और शिव गंगा महाआरती के आयोजको को निरंतर जारी रखने कहा है ।इस अवसर पर श्रध्दालूओ ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए इसे सहेजने की बात कही है ।


जिले की जीवनदायनी शिवनाथ नदी के संरक्षण तथा पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई शिवगंगा महाआरती के अवसर पर गुरुवार को राजनांदगांव शहर के मोहारा स्थित शिवनाथ नदी तट पर विधि-विधान के साथ उपस्थित लोगों ने शिवगंगा महाआरती किया है। इस महाआरती में शिक्षक मिलन साहू द ट्रायो के सम्पादक एवं शिव गंगा महाआरती के संयोजक अलोक शर्मा मिडिया कर्मी परमानंद रजक अंकालू साहू हिन्दू युवा मंच किशोर महेश्वरी सहित छग राज्य के बालको , सिमगा ,और जिले के हल्दी सिंगदई मोहारा के श्रध्दालू बडी संख्या मे शामिल हुए ।

शिवगंगा महाआरती का सीधा प्रसारण फेस बुक के माध्यम से किया गया ।जहां घर बैठे लोगो ने शिवगंगा महाआरती का आनंद उठाया । द ट्रायो प्रति प्रदोष मे शिव गंगा महाआरती का आयोजन कर अध्यात्म की राह पर चलते हुए लोगो को जल बचाने के संदेश देने मे जुटी है इसी का परिणाम है कि गर्मी के दिनो मे इस क्षेत्र का भूगर्भ का जल स्तर बना हुआ है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page