back to top

राजनांदगांव : खेत में काम करते किसान की आकाशीय बिजली से मौत…

राजनांदगांव । खेती-किसानी का काम इन दिनों चरम पर है। कहीं बियासी तो कहीं किसी और किसानी काम में किसान व्यस्त है ऐसे ही एक किसान की कल खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली से मौत हो गई। साल्हेवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोभर में खेत में काम कर रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिर जाने से मौत हो गई

Advertisements

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह लगभग 11:00 आनंद यादव पिता सकू यादव निवासी ग्राम जोभर खेत में काम कर रहा था अचानक हुए मौसम परिवर्तन के बाद आकाशीय बिजली से लगे झटके ने उसकी जान ले ली मौके पर पहुंचे पुलिस ने उसे इलाज हेतु अस्पताल पहुंच कर जान बचाने की कोशिश की किंतु तब तक किस ने प्राण त्याग दिए थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page