back to top

राजनांदगांव/खैरागढ़: आईपीएल मैच शुरू होते ही ठेलकाडीह में सट्टा कारोबारी हुए एक्टिव…

राजनांदगांव/ खैरागढ- आईपीएल का आगाज होने के साथ ही जिले में सट्टा कारोबार भी एक्टिव मोड में आ गया है। इसकी गिरफ्त में आकर युवा वर्ग बर्बाद हो रहे हैं। पहले डायरी और पर्ची के माध्यम से सट्टा का खेल होता था और अब मोबाइल और लेपटॉप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा है। जिससे इन सट्टेबाजों की गिरफ्त में शहर से लेकर गांव के युवा आ रहे हैं।

Advertisements

विश्व का सबसे बड़े इंडियन प्रिमियर लीग आईपीएल का आगाज हो चुका है। आईपीएल के शुरू होते ही जिले में सट्टेबाज सक्रिय हो गए हैं। सट्टा खिलाने वालों का तार राजनांदगांव, खैरागढ़ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जुड़ा है। मैच में कौन टॉस जीतेगा, कौन हारेगा, टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी करेगी या क्षेत्ररक्षण, मैच कौन जीतेगा या हारेगा पर रुपए का दांव लगाया जा रहा है।

शहर से लेकर ठेलकाडीह गांव तक इस तरह के खेल शुरू हो गए हैं पर इसकी भनक पुलिस को नहीं है। सट्टेबाजों के जाल में युवा वर्ग फंस रहा है। हजारों रुपए दांव पर लगाने के लिए सेटिंग हो रही है।

मैच शुरू होते ही सटोरिये मोबाइल से संपर्क साधते हुए दांव ठेलकाडीह पेट्रोल पंप के समीप तो कही बर्तन दुकान के पास लगना शुरू कर देते हैं। इनके जाल में फंस युवा बर्बाद हो रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए सेपरेट घरों में सट्टेबाज पूरा सिस्टम तैयार कर लिए हैं। मैच शुरू होने से लेकर खत्म होने तक अलग-अलग भाव टीमों पर लगाए जाते हैं।

Advertisements

You cannot copy content of this page