राजनांदगांव : खैरागढ़ विधायक स्व. देवव्रत सिंह के पुत्र एवं पुत्री ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से शासन- प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगायी…

राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ राजपरिवार के वारिस रहे विधायक स्व. देवव्रत सिंह की मृत्यु पूर्व छुईखदान पुलिस को की  गई मार्मिक शिकायत एवं द्वितीय पत्नी विभा सिंह की  प्रताडऩा से तंग आने की जानकारी सामने आने के साथ ही आज स्थानीय प्रेस क्लब में बुलाई गई पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए स्व. देवव्रत सिंह के पुत्र आर्यर्वत सिंह, पुत्री शताक्षी सिंह ने कहा कि उनके पिता के निधन के साथ ही श्रीमती विभा सिंह द्वारा दोनों को ही लगातार प्रताडि़त कर रही है।

Advertisements

कार्यालय में ताला लगा दिया गया है। वाहन की चाबी भी छीन ली है। आर्यर्वत एवं शताक्षी सिंह ने प्रेस के समक्ष मार्मिक अपील करते हुए कहा कि श्रीमती विभा सिंह द्वारा उनके पापा के निधन के साथ ही लगातार प्रताडि़त, परेशान किया जा रहा है। इसके पूर्व हमारे पापा ने छुईखदान पुलिस को जिस ढंग से शिकायत की थी, जिसका आडियो, वीडियो भी सोशल मीडिया में जारी हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि मेरे पापा की पत्नी विभा सिंह उन्हें भी वर्षों से लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने के साथ ही पैतृक जेवर इत्यादि को हथियाने के प्रयास में रही है।

खैरागढ़ राजपरिवार का कमल विलास पैलेश जहां विभा सिंह ने दो अज्ञात लोगों को शस्त्र के साथ तैनात किया है। ये कौन है ? तथा शस्त्र रखने का लायसेंस है या नहीं पता नहीं ? उन्होंने पत्रकारो से निवेदन करते हुए कहा कि हमें शासन, प्रशासन सहयोग करें, न्याय दिलाया जावे, हमारे पिता नहीं है। अत: आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। हमें रोज धमकी दी जा रही है। हमारे जान को भी खतरा है। इस मामले में हम शासन प्रशासन, पुलिस व जिला प्रशासन सभी से अपेक्षा करते हैं कि हमारे मार्मिक पुकार को सुनते है। हमे न्याय दिलाया जावे।

खैरागढ़ राज परिवार के प्रमुख रहे स्व. विधायक युवराज देवव्रत सिंह के सुपुत्र आर्यर्वत, सुुपुत्री शताक्षी सिंह ने प्रेस क्लब में अपने साथ हो रही घटनाएं, दुव्र्यवहार, प्रताडऩा इत्यादि को लेकर पत्रकारों के समक्ष मार्मिक अपील करते हुए कहा कि हमारे पिता देवव्रत सिंह को उनकी पत्नी विभा सिंह ने लगातार शारीरिक मानसिक प्रताडऩा देती रही है। गंभीर रोग ग्रस्त हो गये थे। अब हमे रोज धमकी दी जा रही है। शरीरिक मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

हमारी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। हमें धमकी भी दी जा रही है कि जो मैं चाहूंगी वही होगा।  आर्यर्वत एवं शताक्षी ने पत्रकारों के पश्नों के जवाब देते हुए कहा कि कुछ अनजान व अज्ञात शस्त्र धारी, संदिग्ध लोग कमल विलास पैलेस में तैनात किये गये हैं। पता नहीं ये कौन है। हमने पुलिस को भी सूचना दी है। पैतृक संपत्ति जेवर इत्यादि के अफरा तफरी भी होने की जानकारी थाने में दी गई है। हमने जिला प्रशासन व पुलिस से भी सहयोग की मांग की है।