back to top

राजनांदगांव: सहायक शिक्षक विकास लाटा को शासकीय सेवा से किया गया पृथक…

राजनांदगांव 06 मार्च 2026। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला घोरदा के सहायक शिक्षक श्री विकास लाटा को फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र संबंधी प्रकरण में संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर शासकीय सेवा से पृथक कर दिया है।

 प्राप्त जानकारी अनुसार सहायक शिक्षक श्री विकास लाटा के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई थी। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध लगाया गया आरोप सिद्ध पाया गया है। विभागीय जांच में संबंधित कर्मचारी द्वारा फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रकरण में संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया तथा जिला चिकित्सालय दुर्ग में चिकित्सीय परीक्षण हेतु निर्देशित किए जाने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए।

 विभागीय जांच मेें तीन बार उपस्थित हेतु अवसर प्रदान किए जाने पर भी अनुपस्थित रहे। उपलब्ध अभिलेखों, जांच प्रतिवेदन तथा आरोपों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सहायक शिक्षक श्री विकास लाटा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय सेवा से पृथक किया गया है।
Advertisements

You cannot copy content of this page