back to top

राजनांदगांव : खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र-73 उपचुनाव हेतु मतदान दल सुरक्षित पहुंचा मतदान केन्द्रों तक, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने स्वयं मतदान सामग्री वितरण केन्द्र पहुंच कर लिया जायजा…

-मतदान सामग्री वितरण केन्द्र से मतदान केन्द्रों तक निर्धारित मार्ग में सुरक्षा के पूखता इंतजाम किये गये हैं।

Advertisements

-मतदान दल को मतदान सामग्री व सुरक्षा बल प्रदाय कर रवाना किया गया जो अपने पोलिंग बूथ सुरक्षित पहुंच गये हैं।

राजनांदगांव – खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव हेतु आज दिनांक 11.04.2022 को कमला देवी शासकीय महिला महाविद्यालय प्रांगण से मदान सामग्री का वितरण कर मतदान दलों को पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में कुल 291 मतदान केन्द्रों में मतदान दलों की सुरक्षा हेतु नामजद जिला बल के 143, होमगार्ड के 102, वनरक्षक 148, कोटवार 283 एवं 13 कम्पनी 06 सेक्शन सी.ए.एफ. का बल पोलिंग बूथ में लगाया गया है जो मतदान दल के साथ मतदान स्थलों के लिए रवाना हुए थे जो अपने अपने मतदान केन्द्रों तक पहूंच गये हैं।

मतदान स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों पर एवं आस-पास के क्षेत्रों में पुलिस की 30 पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त करेगी। आर.ओ.पी./डी-माईनिंग/एरिया डॉमिनेशन/पीकेटिंग के लिए जिला पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के लगभग 90 सेक्शन का बल तैनात किया गया है। क्यू.आर.टी./रिजर्व में 150 अधिकारी/कर्मचारी तैनात है। इसके अलावा 03 स्थैतिक निगरानी दल, 09 फ्लाईग स्क्वार्ड, 10 प्रत्याशियों की सुरक्षा, 06 नाकेबंदी स्थल एवं स्ट्रांग रूम में आई.टी.बी.पी. की 01 कम्पनी तैनात की गई है। मतदान दलों के साथ 31 सेक्टर अधिकारी एवं 06 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पोलिंग बूथ के लिए रवाना हुए जो मतदान दलों पर निगरानी रखेगी उनकी सुरक्षा हेतु भी सउनि से निरीक्षक रेंक के पदाधिकारियों की पृथक से ड्यूटी लगाई गई है।

इस प्रकार पूरे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव निश्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने हेतु पैरामिलेट्री फोर्स, जिला पुलिस बल, सी.ए.एफ., एस.पी.ओ.- (वनरक्षक/कोटवार) कुल मिला कर लगभग 2000 सुरक्षा बल के अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लागा कर सुरक्षा के पूखता इन्तजाम किये गये है। जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार के उपद्रव होने की संभाना पर पुलिस को तत्काल सूचित करें एवं दिनांक 12.04.2022 को अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Advertisements

You cannot copy content of this page