back to top

राजनांदगांव : खैरागढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2022: मतदान का प्रतिशत सुबह 11 बजे तक…

राजनांदगांव खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है सुबह से ही महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है बूथों पर पुरुष मतदाता की अपेक्षा महिलाओं की ज्यादा लंबी कतारें लगी है हालांकि सुबह की शुरुआत थोड़ी धीमी होने के बाद अब रफ्तार पकड़ने लगी है सुबह 9:00 बजे तक 17 फ़ीसदी मतदान हुआ है इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे दोनों उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

Advertisements


कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने अपने देवरीभाट के शासकीय प्राथमिक शाला पहुंचकर मतदान किया और अपनी जीत का दावा किया उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की जीत तय है लोगों का विश्वास उन्हें मिलेगा अगर कांग्रेस जीती तो निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ को जिला बनाएंगे पिछले बार खैरागढ़ विधानसभा में केवल 36% वोट ही पड़े थे संभावना है कि इस बार वोट का प्रतिशत बढ़ेगा।


साल्हेवारा के अंतर्गत आने वाले बकरकटटा में महिलाओं पुरुषों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान करने पहुंच रहे हैं यहां अभी तक 30% मतदान हुआ है अभी तक खैरागढ़ विधानसभा में 34.56% मतदान हो चुका है।

Advertisements

You cannot copy content of this page