राजनांदगांव : खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र क्रमांक 73 मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई…

-चुनाव प्रक्रिया के साथ-साथ इस दौरान रामनवमी का त्यौहार, महावीर जयंती, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं हनुमान जयंती का त्यौहार भी शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ

राजनांदगांव – खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र क्रमांक 73 का मतगणना पर पूरे देश की नजर थी जिसकी मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना दोनों शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात कर कड़े बंदोबस्त किए गए थे। मतगणना के दौरान किसी प्रकार का अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो इसके लिए मतगणना स्थल और आसपास क्षेत्र में बैरिकेटिंग व्यवस्था की गई थी।

छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम बसंतपुर (राजनांदगांव) में बने मतगणना स्थल समेत आसपास के इलाको में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। सी.सी.टी.व्ही. कैमरा एवं ड्रोन कैमरा से सब पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अपने अधीनस्थों के साथ मतगणना स्थलों का जायजा लेते रहें इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था हेतु आज भी मतगणना स्थल पर भी उनकी पैनी नजर बनी रही। चुनाव प्रक्रिया के साथ-साथ इस दौरान रामनवमी का त्यौहार, महावीर जयंती, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं हनुमान जयंती का त्यौहार भी शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। मतगणना के दिन ही भगवान हनुमान जन्मोत्सव भी होने के कारण शहर में भी जूलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने की दोहरी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक के कंधों पर थी जिसके लिए उनके द्वारा समय रहते ही शांतिसमिती की बैठक लेकर शहर के गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिको, जनप्रतिनिधियों और धार्मिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर संस्कारधानी राजनांदगांव शहर में शांतिपूर्ण हनुमान जयंती का पर्व मनाने अपील किया गया।

इस प्रकार दोनों तरफ पुलिस बल अपना कर्तव्य निभाते हुए शांतिव्यवस्था बनाये रखी, स्टेटिक पॉइंट, एम.सी.पी., एरियाडॉमिनेशन, बैरिकेटिंग, गश्त, फ्लैग मार्च, फिक्स पिकेट आदि ड्यूटी लगाकर एवं सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना/चौकी प्रभारियों की समय-समय पर बैठक लेकर और स्थिति की समीक्षा कर उन्हें अलग-अलग क्षेत्र बांट कर सभी को मोनिटरिंग कर पूरे विधानसभा उपचुनाव के मतदान और मतगणना एवं त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने में राजनांदगांव पुलिस सफल रही।