
राजनांदगांव 21 मार्च। मठपारा स्थित ईदगाह मैदान में ईद-उल-फितर पर्व के अवसर पर मुस्लिम भाईयों के द्वारा नमाज अदा की गयी, जहाॅ महापौर श्री मधुसुदन यादव जी, पार्षदों के साथ पहॅुचकर मुस्लिम भाईयों को ईद-उल-फितर पर शुभकामनाएं दी।
Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रमजान के एक महीने के रोजे के बाद मनाये जाने वाला यह पर्व मालिक की इबादत में वृद्धि करने, अच्छाई की ओर कदम बढ़ाने, भाई-चारा, शील-संकोच, दीन-धर्म का प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने मुबारकबाद देते हुये मुस्लिम समुदाय के लिये समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
Advertisements










































